logo

Bihar Budget 2026 : बिहार में किसानों को बड़ा लाभ, पीएम किसान के साथ कर्पूरी सम्मान निधि भी, अब साल में मिलेंगे 9000 रुपये

kisan111.jpg

पटना
Bihar Budget 2026 में नीतीश सरकार ने किसानों के लिए अहम फैसला लिया है। अब राज्य के किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ मिलेगा। इस फैसले के बाद बिहार के किसानों को सालाना 6000 रुपये के बजाय कुल 9000 रुपये मिलेंगे।
सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि को डेढ़ गुना बढ़ाते हुए नई राज्य स्तरीय योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों को साल में 3000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि भी पीएम किसान सम्मान निधि की तरह डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मंगलवार को बिहार विधानमंडल में पेश बजट में इसका औपचारिक ऐलान किया गया।


केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये मिलते हैं। हर किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं। अब बिहार सरकार की नई योजना के तहत प्रति किस्त 1000 रुपये और कुल तीन किस्तों में 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
इस तरह, पीएम किसान और जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि—दोनों योजनाओं को मिलाकर बिहार के किसानों को हर किस्त में कुल 3000 रुपये मिलेंगे। यानी सालाना कुल राशि बढ़कर 9000 रुपये हो जाएगी।
एनडीए ने चुनावी वादे को किया पूरा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में कर्पूरी ठाकुर के नाम से किसानों के लिए नई सम्मान निधि योजना शुरू करने का वादा किया था। चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई सरकार ने अपने पहले पूर्णकालिक बजट में इस वादे को अमल में लाने की घोषणा कर दी है। सरकार के मुताबिक, इस योजना का लाभ बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा, जिससे राज्य में किसान आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद मिलेगी।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update bihar election